March 18, 2026

दो असाईनमेंट जमा नहीं करने वाले मुख्य परीक्षा में होंगे अपात्र

कोरबा 4 जनवरी। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने स्पष्ट रूप से कहा कि विद्यार्थियों को पठन पाठन के साथ समय सीमा में असाईनमेंट जमा करने होंगे। ऐसा नहीं होने पर वे मुख्य परीक्षा के लिए अपात्र हो जाएंगे।

माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव प्रोफेसर व्हीके गोयल ने इस बारे में 3 जनवरी को आदेश क्रमांक 631/2022 जारी किया है। इसमें उक्त विषय पर फोकस किया गया है। कहा गया है कि छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल की समस्त मान्यता प्राप्त शालाओं में शैक्षणिक सत्र 2021-22 में अध्यनरत छात्रों को प्रतिमाह प्रत्येक विषय का एक-एक असाईनमेंट दिया जा रहा है। पहला असाईनमेंट अगस्त 2021, 5 वां असाईनमेंट दिसंबर में जारी किया गया है। 6 वां असाईनमेंट जनवरी 2022 में जारी किया जाएगा। गोयल ने बताया कि छात्रों द्वारा सभी असाईनमेंट जमा किये जाने है, इस हेतु यह निर्णय लिया गया कि कम से कम असाईनमेंट प्रत्येक विषय के प्रत्येक छात्र को जमा करना अनिवार्य है। यह भी कहा कि जिस छात्र के द्वारा प्रत्येक विषय के दो असाईनमेंट जमा नहीं किये जाएंगे उसे आगामी मुख्य परीक्षा 2022 में सम्मिलित नहीं किया जाएगा। अर्थात परीक्षा के लिए संबंधित छात्र अपात्र माना जाएगा। कहा गया कि जिन छात्रों द्वारा असाईनमेंट जमा नहीं किया गया है, वे आगामी एक सप्ताह की समय सीमा में असाईनमेंट की उत्तर लिख कर अपने विद्यालयों में जमा करें।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word