March 18, 2026

डिप्टी रेंजरों ने हड़ताल से बनाई दूरी, संघ ने किया नोटिस जारी

कोरबा 23 मार्च। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के बैनर तले वन कर्मी बेमुद्दत हड़ताल पर चले गए हैं। कुछ वनकर्मी इस हड़ताल में शामिल नहीं हुए हैं जिन्हें संघ की ओर से नोटिस जारी कर समर्थन देने या नहीं देने के बारे में स्थिति स्पष्ट करने कहा गया है। अन्यथा की स्थिति में इन्हें संघ की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर देने की चेतावनी दी गई है।   

छत्तीसगढ़ वन कर्मचारी संघ के जिला शाखा कोरबा अध्यक्ष प्रीतम कुमार पुराईन ने बताया कि समस्त वन कर्मचारी प्रांतीय आह्वान पर व्यक्तिगत रूप से अपना आवेदन भरकर 21 मार्च से हड़ताल में उपस्थित हो चुके हैं किन्तु उप वन क्षेत्रपाल पसान धर्मेंद्र चौहान, बालको से संजय लकड़ा, लेमरू से जयनाथ सिंह गोंड़ व कुदमुरा से उप वन क्षेत्रपाल भरत सिंह धोबा के द्वारा हड़ताल संबंधी आवेदन नहीं भरा गया है। ऐसे में संघ की सदस्यता लेकर हड़ताल में शामिल न होना संघ के साथ दगाबाजी कर अपना व्यक्तिगत स्वार्थ सिद्ध करना साबित होता है जबकि ये लोग संघ के वरिष्ठ सदस्य हैं। इन्हें स्थति स्पष्ट नहीं करने पर सदस्यता से निष्कासित करने की चेतावनी दी गई है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word