March 4, 2026

Korba Big Breaking : निगम आयुक्त मिले कोरोना पॉजिटिव

➡️ कोरबा में आज मिले 38 कोरोना पॉजिटिव।

कोरबा 14 अगस्त। कोरबा नगर निगम के आयुक्त कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। कुछ दिन पहले नगर निगम कोरबा के 4 कर्मचारी कोरोना संक्रमित पाए गए थे जिसके पश्चात नगर निगम कार्यालय को आगामी आदेश तक बंद कर दिया गया था। सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को होम आइसोलेट रहने कहा गया था।

इसी क्रम में सभी अधिकारी/कर्मचारियों का कोरोना टेस्ट किया गया था जिसमे आज निगम आयुक्त की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। फिलहाल उन्हें रायपुर एम्स शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word