February 26, 2026

कोरबी में श्रीमद् भागवत कथा : जिपं सदस्य प्रेमचंद ने किया रसपान

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
ग्राम कोरबी में 11 फरवरी से अहरता राम राठौर की स्मृति में आयोजित संगीतमय श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया गया है। आचार्य दीपक कृष्ण महाराज घघरा वाले अपने मुखारविंद से कथा का रसपान करा रहे हैं। कथा में महाराज ने राजा परीक्षित एवं श्री कृष्ण और पांडव से जुड़े कथा का रसपान कराया। क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य व सभापति प्रेमचंद पटेल ने कथा स्थल पहुंच कर भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना कर क्षेत्र में सुख शांति की कामना की और कथा का रसपान किया। इस अवसर पर कटघोरा सीईओ वीरेंद्र राठौर, रामशरण सिंह राठौर, कृष्ण कुमार राठौर, लखन लाल राठौर अधिवक्ता, रघुराज सिंह उईके, दिलीप पटेल, सरजू निषाद सहित ग्रामवासी उपस्थित रहे। कथा का समापन 18 फरवरी को होगा।

ranjan photo
Admin

Spread the word