स्टार वॉइस ऑफ इंडिया फेम जाकिर हुसैन का निधन

कोरबा। अंचल के प्रसिद्ध गायक कलाकार अमूल स्टार वॉइस ऑफ इंडिया फेम मोहम्मद जाकिर हुसैन का मंगलवार शाम आकस्मिक निधन हो गया। अपनी आवाज के जादू से लोगों के दिलों में राज करने वाले जाकिर हुसैन परिवार के साथ बिलासपुर गए हुए थे। वहां अचानक उनकी तबीयत कुछ बिगड़ी और थोड़ी देर में उन्होंने अंतिम सांस ली। बताया जा रहा है कि उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा था। वह अपने पीछे पिता, पत्नी और बच्चों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका पार्थिक देह पुरानी बस्ती वार्ड क्रमांक 4 धुनवारपारा स्थित निवास पर लाया गया। बुधवार को उन्हें सुपुर्द-ए-खाक किया गया। जाकिर हुसैन के निधन की खबर मिलने से संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

ranjan photo
Admin

Spread the word