विधायक मद से 6 ग्राम पंचायतों में बांटे टैंकर, सामाजिक कार्यों में अब नहीं होगी परेशानी

-विनोद उपाध्याय
कोरबा (हरदीबाजार)।
जनपद पंचायत कटघोरा में कटघोरा विधायक व उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त पुरुषोत्तम कंवर ने अपने मद से 6 ग्राम पंचायतों मोहनपुर, चाकाबुड़ा, बतारी, हुंकरा, सिंघाली व अरदा में पानी टैंकर का वितरण किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे विधायक कंवर ने पूजा-अर्चना कर श्रीफल तोड़ कर पानी टैंकर का वितरण संबंधित ग्राम पंचायत प्रमुखों को किया।
विधायक कंवर ने संबंधित पंचायत प्रमुखों को गर्मी के दिनों व समाजिक कार्यों में क्षेत्र में स्वच्छ पानी पिलाने का जिम्मा सौंपा है, ताकि क्षेत्र के लोगों को राहत मिल सके। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शिवकला कंवर, जनपद पंचायत अध्यक्ष लता मुकेश कंवर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी कटघोरा विरेंद्र राठौर, जनपद उपाध्यक्ष गोविंद सिंह कंवर, मदरसा बोर्ड के सदस्य डॉ. शेख इश्तियाक, सदस्य बीज निगम आयोग रमेश अहीर, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कटघोरा गोरेलाल यादव, जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस विकास सिंह, सत्या कंवर सहित अन्य कार्यकर्ता व ग्रामीण उपस्थित थे।

ranjan photo
Admin

Spread the word