March 17, 2026

पतंजलि चिकित्सालय निहारिका में स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार 18 जुलाई को

कोरबा। प्रतिमासानुसार इस माह में भी बच्चों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए बच्चे रहे स्वस्थ योजनांतर्गत पतंजलि चिकित्सालय निहारिका में डॉ. नागेन्द्र नारायण शर्मा 18 जुलाई मंगलवार को अति शुभ पुष्य नक्षत्र में आयुर्वेदिक इम्यूनाईजेसन प्रोग्राम के तहत स्वर्ण बिंदु प्राशन संस्कार कराएंगे। जन्म से लेकर 18 वर्ष तक के बच्चों को स्वर्ण बिंदु प्राशन ड्रॉप्स पिलाकर आयुर्वेद पद्धति से टीकाकरण किया जाएगा।
साथ ही लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट एवं पतंजलि न्युट्रीला हरिद्वार के संयुक्त तत्वाधान में द इंटरनेशनल एसोसिएशन आफ लायंस क्लब्स के प्रोजेक्ट फूड फॉर हंगर के तहत बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए महत्वपूर्ण पोषक तत्वों से भरपूर न्युट्रीला किड्ज न्युट्रिशन पावडर मिश्रित दूध नि.शुल्क पिलाया जायेगा। बच्चों के स्वास्थ्य का नि:शुल्क चिकित्सकीय परीक्षण करने के साथ बच्चों के शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिये उनको एवं उनके अभिभावकों को बच्चों की आयुनुसार उपयोगी आहार विहार के विषय मे विस्तार से जानकारी दी जाएगी। साथ ही उपयोगी योग प्राणायाम का भी नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जायेगा।

ranjan photo
Admin

Spread the word