March 17, 2026

11 केवी घंटाघर फीडर में खराबी, आंधी-बारिश के बाद कई इलाकों की बिजली बंद, 10:30 बजे तक सुधार का दावा


कोरबा। शहर में मंगलवार शाम अचानक मौसम खराब होने के बाद तेज हवा और बारिश के चलते 11 केवी घंटाघर फीडर में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके कारण कई क्षेत्रों की बिजली आपूर्ति बंद कर दी गई। बिजली गुल होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जानकारी के अनुसार शाम करीब 7:30 बजे तेज आंधी और पानी आने के बाद विद्युत विभाग ने सुरक्षा की दृष्टि से सप्लाई बंद कर दी। इसके बाद विभाग द्वारा उपभोक्ताओं को मैसेज भेजकर बताया गया कि 11 केवी घंटाघर फीडर में खराबी आने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित है और सुधार कार्य जारी है।
इस फीडर से एसईसीएल क्षेत्र का कुछ हिस्सा, एमपी नगर, घंटाघर चौक सहित आसपास के कई मोहल्लों में अंधेरा छा गया। अचानक बिजली बंद होने से घरों के साथ-साथ दुकानों और छोटे व्यवसायों पर भी असर पड़ा।
विद्युत विभाग के अनुसार खराबी को ठीक करने के लिए टीम मौके पर काम कर रही है और रात लगभग 10:30 बजे तक बिजली आपूर्ति बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। विभाग ने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word