सूर्यवंशी महिला मंडल ने मनाया सावन उत्सव, मीरा सरवन बनी सावन क्वीन

कोरबा। सूर्यवंशी महिला मंडल बालकोनगर ने सावन उत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रश्मि सिंह प्रदेश कांग्रेस महिला महासचिव, विशिष्ट अतिथि परसाभाठा पार्षद गीता किरण, कवियित्री रामकली कारे ने माता सावित्री बाई फुले के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित किया। शिक्षिका शकुंतला सोनवानी ने मंच संचालन करते हुए राजकीय गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।
भुनेश्वरी लाठिया एवं गौरी प्रधान ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। आयोजन में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। छत्तीसगढ़ी व्यंजन प्रतियोगिता में शकुंतला सोनवानी प्रथम, जानकी खरसन द्वितीय, रामकली कारे तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया। डांस प्रतियोगिता में मालती और संगीता सूर्यवंशी प्रथम, गीता किरण द्वितीय, ऐश्वर्या गढ़ेवाल तृतीय रहीं। मीरा सरवन सावन कवीन, कमला रत्नाकर फर्स्ट रनरअप व रंजना राबिन सेकंड रनरअप रहीं। साथ ही कैटवाक में जानकी खरसन, आरती कौशिक, राजेश्वरी देवी, गीता, रम्भा, रश्मि, ललिता, निर्मला, मालती आदि लोग झूमे। महिलाओं ने झूला सावन झूला व सावन उत्सव का मजा साथ मिल कर लिया।

ranjan photo
Admin

Spread the word