भठोरा सरईपाली की दो बेटियां बनीं उप-निरीक्षक, ग्रामीणों ने किया भव्य सम्मान

बांकीमोंगरा। नगर पालिका बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक 19 अंतर्गत ग्राम भठोरा सरईपाली में उस समय गौरव और खुशी का माहौल छा गया, जब गांव की दो बेटियां कु. निशा विंध्यराज पुत्री स्व. प्यारे लाल विंध्यराज एवं कु. सुशीला विंध्यराज पुत्री लाहोरन विंध्यराज का पुलिस उप-निरीक्षक पद पर चयन हुआ। इस उपलब्धि पर ग्रामीणों द्वारा उनका भव्य स्वागत एवं सम्मान किया गया। समारोह में ग्रामीणों ने फूल-मालाओं व स्मृति चिह्न देकर दोनों का अभिनंदन किया और उनकी सफलता को पूरे क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बताया।
इस अवसर पर अमर सिंह कंवर, सुरेंद्र प्रसाद राठौर, देवप्रसाद राठौर, छतराम यादव, मसत राम विंध्यराज, बाबू, चंद्रा बिंझवार, मनजीत यादव, नरेंद्र प्रसाद, विजय, गोलू कंवर, सूरज सिंह, गरुड़ सिंह, नोनी बाई, जय सिंह बिंझवार, भूपेंद्र, सुखनंदन कंवर, सुखेन, रमेश विंध्यराज, सुखेन कंवर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे।
ग्रामीणों ने दोनों बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें कर्तव्य पथ पर ईमानदारी से सेवा देने के लिए शुभकामनाएं दी।