August 20, 2024

भाजपा प्रत्याशी की नामांकन रैली में शामिल हुए दिग्गज

गौरेला के पिछड़ेपन के लिये कांग्रेस जिम्मेदार- प्रदेशाध्यक्ष-विकास के नाम पर छलने वाली सरकार को जवाब देने का समय आ गया है -डॉ. सिंह- कर्जमाफी के वादे के साथ आई सरकार खुद ही कर्ज से दबी है-कौशिक 

गौरेला 15 अक्टूबर। मरवाही विधानसभा उपचुनाव में आज गौरेला में भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह की  नामांकन रैली में भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने  नामांकन रैली को संबोधित करते हुआ आरोप लगाया कि विकास के नाम पर सत्ता में आई कांग्रेस का विकास का पैमाना दिल्ली से तय होता है। जिसका छत्तीसगढ़ के विकास के कोई वास्ता नहीं रहा है। हमारी जब सरकार थी सबके भावना के मुताबिक विकास योजना को सब तक पहुंचाने में सफल रहे हैं। वहीं भाजपा  प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा कि क्षेत्र विकास के लिए कभी भी कांग्रेस और जोगी कांग्रेस संवेदनशील नहीं रही है। केवल सत्ता सुख के लिये दोनों दलों ने जनता की भावनाओं से खिलवाड़ किया है। उन्होंने कहा कि  समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिये भाजपा के प्रत्याशी को विजय बनायें।   नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कहा कि हमारे भाजपा के प्रत्याशी डॉ गंभीर सिहं गंभीर उम्मीदवार है। क्षेत्र के विकास के लिये भी गंभीर है। आप सभी क्षेत्र के विकास के लिये चुनकर रायपुर भेजें। उन्होंने कहा कि जो सरकार कर्ज माफी के नाम पर सत्ता में आई थी वो खुद ही कर्जा लेकर सरकार चला रही है। इस सरकार की मंशा कभी विकास की नहीं रही है।  भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि हमारी सरकार जब थी तब पूरे इलाके के विकास के लिए जो कार्य किया वह सबके लिये अनुकरणीय रहा है।   पूर्व मंत्री व चुनाव प्रभारी अमर अग्रवाल ने कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ इलाके के लोगों नहीं मिल रहा है। विकास से कोसों दूर क्षेत्र है, यही अवसर कांग्रेस के करारा जवाब देने का है।  भाजपा प्रत्याशी डॉ. गंभीर सिंह ने कहा कि आप सबके आशीर्वाद और स्नेह से आपकी  सेवा के लिये आपके बीच हूं। क्षेत्र की समग्र विकास के लिये हमें मौका दें। इस मौके पर भाजपा प्रदेश महामंत्री व विधायक नारायण चंदेल, बिलासपुर सांसद अरूण साव, पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा, पूर्व विधायक रामदयाल उईके, समीरा पैकरा सहित अन्य वक्ता ने सभा को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रदेश महामंत्री भुपेंद्र सवन्नी ने किया। सभा से पूर्व भाजपा प्रत्याशी ने जिला कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक मौजूद थे।

Spread the word