April 12, 2026

डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष की अंकसूची डाइट संस्थान में उपलब्ध

कोरबा 30 अक्टूबर 2020. डीएलएड सत्र 2020 द्वितीय वर्ष की अंकसूची छात्राध्यापकों के लिये उपलब्ध हो गया है। उत्तीर्ण विद्यार्थीगण कार्यालय जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कोरबा से कार्यालयीन समय में उपस्थित होकर अंकसूची प्राप्त कर सकते हैं। प्राचार्य डाइट कोरबा ने बताया कि सत्र 2020 में डीएलएड द्वितीय वर्ष के परिणाम घोषित होने के पश्चात अंकसूची डाइट कार्यालय में उपलब्ध हो गया है। उत्तीर्ण विद्यार्थी कार्यालय डाइट कोरबा से अपना अंकसूची प्राप्त कर सकते हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word