September 19, 2024

छत्तीसगढ़ की मरवाही विधानसभा सीट पर मतदान जारी, तीन घंटे में लगभग सात प्रतिशत मतदान

रायपुर 3 नवम्बर। छत्तीसगढ़ की मरवाही विधानसभा सीट पर कड़े सुरक्षा प्रबन्धों के बीच मतदान जारी है। पहले तीन घंटे में लगभग सात प्रतिशत मतदान हुआ है।

राज्य निर्वाचन कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार मतदान शान्तिपूर्ण जारी है। मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे तक चलेगा। मतदान के लिए 286 मतदान केन्द्र बनाए गए है।कुछ मतदान केन्द्रों पर ईवीएम मशीनों की खराबी के कारण मतदान देर से शुरू हुआ।कुल एक लाख 91 हजार 244 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे।कुल मतदाताओं में से 93843 पुरूष तथा 97397 महिला मतदाता है।इनके अलवा चार ट्रांसजेंडर मतदाता भी है।

कोरोना के मद्देनजर सभी मतदान केन्द्रों पर तापमान मापने की मशीने दी गई है और पर्याप्त मात्रा में सेनेटाइजर भी उपलब्ध करवाया गया है।मतदान कर्मियों को संभावित संक्रमण से बचने के लिए पूरे बन्दोबस्त किए गए है। मतदान को शान्तिपूर्ण सम्पन्न करवाने के लिए केन्द्रीय सुरक्षा बलों के साथ राज्य सशस्त्र पुलिस की भी तैनाती की गई है।

इस सीट पर उप चुनाव जनता कांग्रेस सुप्रीमों पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के कारण हो रहा है।इस सीट पर जनता कांग्रेस का कोई उम्मीदवार मैदान में नही हैएइस कारण सीधा मुकाबला सत्तारूढ़ कांग्रेस एवं मुख्य विपक्षी दल भाजपा के बीच हैं। जनता कांग्रेस ने तीन दिन पूर्व भाजपा को समर्थन दे दिया है जिससे चुनावी मुकाबला काफी दिलचस्प हो गया है।

Spread the word