September 21, 2024

संयुक्‍त संचालक बिलासपुर ने शिक्षक एल बी संवर्ग पदोन्‍नति की मांग को लेकर लिया संज्ञान

कोरबा. विगत दिवस छत्तीसगढ़ प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ के द्वारा प्रांताध्यक्ष केदार जैन जी के निर्देश पर कार्यकारी प्रांताध्यक्ष ओम प्रकाश बघेल के नेतृत्व में संभाग अध्यक्ष, बसंत जायसवाल, प्रांतीय महामंत्री मनोज मिस्त्री, संघठन सचिव श्यामा प्रसाद डनसेना, बिलासपुर जिला अध्यक्ष अरुण जायसवाल, कोरबा जिला अध्यक्ष नित्यानंद यादव, जिला सचिव विपिन यादव, जांजगीर जिला अध्यक्ष विकास सिंह ठाकुर, मुंगेली जिला अध्यक्ष मोहन लहरी, सक्ति जिला अध्यक्ष नारायण प्रसाद देवांगन,जिला सचिव कोरबा विपिन यादव एवम संभाग से आये हुए जिले एवम ब्लॉक के पदाधिकारियों के उपस्थिति में संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर को एल बी संवर्ग के पदोन्नति से सम्बंधित ज्ञापन सौंपा गया था। जिस पर कार्यालय संयुक्‍त संचालक शिक्षा संभाग बिलासपुर ने संज्ञान लिया है एवं लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर से मार्गदर्शन चाहा है।
उनके द्वारा जारी पत्र में यह उल्‍लेख किया गया है कि छत्‍तीसगढ़ राजपत्र के अनुसार प्रधान पाठक (प्रा0शाला एवं मा0शाला) एवं प्राचार्य के रिक्‍त पदों पर एलबी संवर्ग से 50 प्रतिशत रिक्‍त पदों की पदोन्‍नति किया जाना है। जो जुलाई 2023 तक छ.ग. राजपत्र दिनांक 05 मार्च 2019 के अनुसार नहीं किया जा सकता है। अत: विभाग ने लोक शिक्षण संचालनालय रायपुर से इस संबंध में मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु पत्राचार किया है, ताकि शिक्षक एलबी संवर्ग के पदोन्‍नति की कार्यवाही समय में किया जा सके।

Spread the word