March 23, 2026

छत्तीसगढ़ में कर्ज से परेशान एक किसान ने कर ली आत्महत्या

भिलाई 20 नवम्बर। दुर्ग जिले में बोरी थाना क्षेत्र में किसान का शव उसी के गांव में बबूल के पेड़ से लटका मिला। बताया जा रहा है कि किसान कर्ज से परेशान था।

जानकारी के अनुसार डोमा गांव निवासी प्रेमलाल (33) पिता धनीराम गुरुवार को खेत जाने के लिए निकला था। करीब 6.30 बजे उसका शव बबूल के पेड़ से लटका देख ग्रामीणों ने परिजनों को सूचना दी। पिता धनीराम में बताया कि प्रेमलाल ने बैंक से घर बनाने के लिए 50 हजार और खाद के लिए करीब 15 हजार किसान क्रेडिट कार्ड से लोन लिया था। यह भी पता चला है की बेटे पर करीब 3 लाख का कर्जा था। परिजनों का कहना है कि संभवत: कर्ज से परेशान होकर बेटे ने खुदकुशी की है। उन्होंने बताया कि प्रेमलाल 6 साल से अपनी पत्नी रामेश्वरी और दोनो बेटियों के साथ अलग रह रहा था। 7 महीने पहले उसके घर मे तीसरी बेटी का जन्म हुआ है। बहू की हालत ठीक नही है, उससे पूछताछ के बाद बेटे के अन्य कर्ज की जानकारी पता चल पाएगी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word