February 27, 2026

CG BREAKING: धान की अवैध तस्करी रोकने गए तहसीलदार की टीम पर जानलेवा हमला, 1 गंभीर

जशपुर। प्रदेश में जारी धान खरीदी के दौरान अवैध धान परिवहन और तस्करी पर नकेल कसने की हिदायत कलेक्टर को दी गई है। जिसके चलते पूरे प्रदेश में चौकसी बरती जा रही है। इसी बीच जशपुर से खबर सामने आई है कि अवैध धान परिवहन को रोकने गई तहसीलदार की टीम पर तस्करों ने हमला कर दिया है। इस हमले में राजस्व विभाग के श्रवण चौहान को गंभीर चोट आई है, उन्हें उपचार के लिए अस्पताल दाखिल किया गया है।

बताया जा रहा है कि जिले में ओडिशा से धान की तस्करी और रेत का अवैध उत्खनन की खबर मिली थी। इस पर रोक लगाने गए तहसीलदार की टीम पर जानलेवा हमला हो गया है। तहसीलदार सुनील चैहान ने इस घटना की फरसाबहार थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। तुमला थाना पुलिस ने जनपद सदस्य कृष्णा यादव, नन्दलाल, नरसिंह तीन आरोपियों सहित 12 के खिलाफ मामला दर्ज किया है। केस दर्ज होने के बाद अभी तक मामले में किसी की भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है।

बता दें कि फरसाबहार क्षेत्र से लगे ओडिशा की सीमा से अवैध धान की आवक की रोकथाम के लिए तहसीलदार की टीम इस क्षेत्र में सघन जांच कर रही थी। इस दौरान ग्राम कुल्हारबुड़ के समीप एक ट्रैक्टर को जांच के लिए रोका गया था। ट्रैक्टर चालक ने अपना वाहन रोकने के बजाय राजस्व विभाग की वाहन को ठोकर मारकर भागने की कोशिश की। इसके बाद ट्रैक्टर चालक के अन्य सहयोगियों ने आकर तहसीलदार और उनकी टीम पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में राजस्व विभाग के श्रवण चैहान को गंभीर चोट आई है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word