March 22, 2026

छत्तीसगढ़ के लाड़ले सपूत मोतीलाल वोरा का पार्थिव देह मंगल की सुबह आएगा रायपुर, दुर्ग में होगा अंतिम संस्कार

रायपुर 21 दिसम्बर। वरिष्ठ कांग्रेस नेता मो​तीलाल वोरा का सोमवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। उनके निधन से देशभर के सियासी गलियारों में शोक की लहर है। वहीं, देशभर के नेताओं ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

बताया गया कि मोतीलाल वोरा का अंतिम संस्कार कल शाम 4.30 बजे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। बता दें कि उनके निधन पर छत्तीसगढ़ शासन ने तीन दिवसीय राजकीय शोक घोषित किया है। दिवंगत मोतीलाल वोरा के अंतिम संस्कार कार्यक्रम में शामिल होने राहुल गांधी कल दुर्ग पहुचेंगे। इसके अलावा राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, कमलनाथ भी दुर्ग पहुंच सकते हैं।

जानकारी के अनुसार कल सुबह 10.30 बजे मोतीलाल वोरा का पर्थिव शरीर दिल्ली से रायपुर पहुंचेगा। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को गृहग्राम दुर्ग ले जाया जाएगा। यहां 12.30 बजे से शाम 4 बजे तक उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा। 4.30 बजे दुर्ग में मोतीलाल का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word