March 17, 2026

बड़ी खबर : स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने किया ऐलान.. फ्री में लगेगा वैक्सीन का टीका

नई दिल्ली : भारत में कोरोना वैक्सीन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं. कोरोना वैक्सीन की तैयारियों को जायजा लेने के लिए आज देशभर में वैक्सीन का ड्राई रन किया जा रहा है. इस खास मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि देशभर में सभी भारतीयों को कोरोना वैक्सीन फ्री में लगाई जाएगी. बता दें कि केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के कुल 116 जिलों में 259 जगहों पर आज COVID-19 वैक्सीन का ड्राई रन कर रहा है. केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने खुद दिल्ली के ​जीटीबी अस्पताल जाकर वैक्सीन के डाई रन का जायजा लिया.

1210
Ranjan Prasad

Spread the word