February 4, 2026

सौरभ कुमार कोरबा के नए कलेक्टर, प्रतिष्ठा ममगाई बनीं निगम आयुक्त

0 कलेक्टर संजीव झा गए बिलासपुर, निगम कमिश्नर प्रभाकर पांडेय का मुंगेली तबादला
कोरबा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शनिवार को शहर के घंटाघर में आयोजित आमसभा के दौरान अपना भाषण दे रहे थे, दूसरी ओर अप्रत्याशित तबादला आदेश जारी हो गया। इसमें कोरबा कलेक्टर संजीव झा का तबादला बिलासपुर और उनकी जगह बिलासपुर के कलेक्टर सौरभ कुमार को कोरबा का नया कलेक्टर बनाया गया है। कोरबा नगर निगम के कमिश्नर प्रभाकर पांडेय को जिला पंचायत मुंगेली का सीईओ बनाया गया है, उनकी जगह अंबिकापुर की नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगाई कोरबा नगर निगम की नई कमिश्नर बनी हैं।

ranjan photo
Admin

Spread the word