March 2, 2026

न्यूज एक्शन की खबर पर लग सकती है मुहर: भाजपा को भारी न पड़ जाए रामदयाल उइके का प्रवेश

न्यूज एक्शन। राजनीति में शगुन और अपशगुन के फैक्टर काफी तगड़े हैं। कोई कितना भी कहे मगर बात जब परिणाम की आती है तो इसे लेकर विचार जरूर होता है। न्यूज एक्शन ने दो माह पहले पाली तानाखार विधायक रामदयाल उइके के भाजपा प्रवेश के बाद एक खबर वायरल की थी। उस खबर पर अब मुहर लगने की संभावना बढ़ गई है। एग्जिट पोल के बाद यह साफ हो गया है कि छत्तीसगढ़ में किसी भी दल की बहुमत वाली सरकार बनती नजर नहीं आ रही है। पिछले 15 वर्षों से सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी क्या सत्ता की चौथी पारी खेल पाएगी? यह सवाल बन गया है। इस बार के चुनाव में कांग्रेस ने बेहद मजबूती के साथ भाजपा को टक्कर दिया है। कांग्रेस भी सरकार बनाने का सपना देख रही है। वहीं जोगी कांग्रेस को भी कमतर नहीं आंका जा रहा है। सरकार बनाने और सरकार का खेल बिगाडऩे में जोगी का रोल काफी बड़ा है। एग्जिट पोल के मुताबिक भाजपा की ऐसी स्थिति के पीछे कहीं रामदयाल उइके का पार्टी प्रवेश तो अपशगुन नहीं हो गया? यह चर्चा का विषय है। क्योंकि उइके जिस दल में भी गए हैं उसकी सरकार नहीं बनी है।
पढि़ए न्यूज एक्शन की दो माह पहले की यह खबर:

1210
Ranjan Prasad

Spread the word