March 17, 2026

भाजपा महिला मोर्चा ने हुंकार रैली में जाने का लिया संकल्प

कोरबा 09 नवम्बर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की 11 नवंबर को कांग्रेस की सरकार के वादा खिलाफी के विरोध में महतारी हुंकार रैली बिलासपुर में आयोजित है, जिसमें सभी जिलों से एक लाख महिला मोर्चा की कार्यकर्ता रैली में शामिल होंगी। कार्यक्रम के तैयारी को लेकर भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री व महतारी हुंकार रैली दर्री मंडल के प्रभारी नवीन पटेल ने दर्री मंडल की महिला मोर्चा की अध्यक्ष कालिंद्री राजवाड़े की अध्यक्षता में बैठक लेकर महिलाओं को रैली में शामिल होने के लिए प्रेरित किया।

महिला मोर्चा की सभी कार्यकर्ताओं ने हुंकार रैली में जाने का संकल्प लीं। इस अवसर पर झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ जिला संयोजक सतीश झा, दर्री मंडल महिला मोर्चा की अध्यक्ष कालिंद्री राजवाड़े, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष हेमा पांडे, महामंत्री धनबाई निर्मलकर, सरोजिनी राठौर, भगवती निर्मलकर, पार्षद पुराइन बाई कंवर, गोलू पांडे, फिरत राम साहू, नारायण महंत, कृष्णा यादव, बुधवार साय, हेतराम चंद्रा व दर्री मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word