February 26, 2026

मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना, अब तक 323 शिविरों के माध्यम से की गई 16220 लोगों की जांच एवं मुफ्त में इलाज

कोरबा 13 जनवरी। छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना के तहत 13 जनवरी बुधवार को वार्ड क्र. 09, 12, 30, 37, 47, 51, 56 व 62 के निर्धारित स्थलों में मोबाईल मेडिकल टीम पहुंचकर शिविर लगाएगी तथा लोगों की मुफ्त जांच एवं निःशुल्क इलाज करेगी, वहीं अब तक 323 शिविरों के माध्यम से कोरबा निगम क्षेत्र में 16220 व्यक्तियों की मुफ्त जांच एवं उनका निःशुल्क इलाज किया जा चुका है।
छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा स्लम क्षेत्र में रहने वाले लोगों को उनकी बस्ती घर एवं दुवार पहुंचकर गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श, उनकी जांच एवं विभिन्न बीमारियों का इलाज व दवाईयंा उपलब्ध कराने हेतु जनकल्याणकारी योजना मुख्यमंत्री स्लम स्वास्थ्य योजना क्रियान्वित की गई है। योजना के तहत डाक्टर, नर्स तथा अन्य मेडिकल स्टाफ व दवाईयों के साथ मोबाईल मेडिकल यूनिट स्लम क्षेत्रों में पहुंच रही है तथा वहां के निवासियों की निःशुल्क जांच व विभिन्न बीमारियों का इलाज कर रही है। नगर निगम केारबा क्षेत्रांतर्गत विगत 06 नवम्बर से मोबाईल मेडिकल यूनिट निर्धारित कार्यक्रम के तहत वार्डो एवं बस्तियों में पहुंच रही है, वहीं अब तक निगम क्षेत्र में 323 शिविरों के माध्यम से 16220 व्यक्तियों की मुफ्त जांच एवं उनकी विभिन्न बीमारियों का इलाज किया गया। मोबाईल मेडिकल यूनिट के साथ श्रम विभाग के अधिकारी कर्मचारी भी शिविर में उपस्थित रहते हैं, जो स्लम क्षेत्र में निवासरत लोगों का योजना के तहत पंजीयन कर रहे हैं। जांच एवं इलाज हेतु स्लम क्षेत्र में निवासरत श्रमिक जिनका संगठित एवं असंगठित कर्मकार के रूप में पंजीयन है, वे अपना श्रमिक कार्ड साथ में ला रहे हैं। जिनका पंजीयन नहीं है, ऐसे श्रमिक अपने साथ आधार कार्ड, बैंक पासबुक एवं एक फोटोग्राफ्स साथ में लाते हैं तथा उनका पात्रता अनुसार पंजीयन किया जाता है। परिवार में किसी एक सदस्य का पंजीयन होने के बाद परिवार के सभी सदस्य इसका लाभ ले सकेंगे एवं इलाज करा सकेंगे। एक बार पंजीयन होने के बाद दोबारा पंजीयन कराने की आवश्यकता नहीं होगी।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word