April 17, 2026

पोंड़ी उपरोड़ा रोजगार सहायक और सचिव संघ की हड़ताल को जनपद सदस्यों का मिला समर्थन

कोरबा 15 जनवरी। अपनी तीन सूत्रीय मांगो को लेकर रोजगार सहायक व सचिव संघ ने अनिश्चित कालीन हड़ताल का रुख अख्तियार कर लिया है। रोजगार सहायक व सचिव संघ को उनकी जायज मांगो के लिए पहले ही भाजपा का समर्थन मिल चुका है। 

पोंड़ी उपरोड़ा ब्लाक के रोजगार सहायक और सचिवों के हड़ताल पर चले जाने से शासन की योजनाओ का क्रियावयन नही हो पा रहा है। किसान व आम जनता के कई कार्य भी प्रभावित हो रहे है। पर सरकार रोजगार सहायक व सचिवों की मांग को लेकर कोई सार्थक पहल करने को तैयार नही हो रही है। रोजगार सहायक व सचिव संघ ने अब क्रमिक भूख हड़ताल का रुख अख्तियार कर लिया है। पोड़ीउपरोडा ब्लाक में उनकी हड़ताल को जनपद सदस्यों ने भी अपना समर्थन दे दिया है। जिस तरह से रोजगार सहायक व सचिव संघ की हड़ताल को जन प्रतिनिधियों के साथ स्थानीय लोगो का समर्थन मिल रहा है। उससे सरकार पर दबाव बढ़ता जा रहा है। सरकार रोजगार सहायक व स्कॉ संघ की क्रमिक भूख हड़ताल के सामने कितने दिनों तक खड़ी रह पाती है ये देखना होगा।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word