April 17, 2026

प्रधानमंत्री को दूसरे चरण में लगेगा कोरोना का टीका, 50 वर्ष से अधिक उम्र के सांसद विधायक भी शामिल

नई दिल्ली 21जनवरी: प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी दूसरे चरण में कोरोना वैक्सीन लगवाएंगे. वैक्सीनेशन के दूसरे चरण में प्रधानमंत्री और राज्यों के मुख्यमंत्री को कोरोना का टीका लगाया जाएगा. आम लोगों में वैक्सीन के प्रति भरोसा जगाने के लिए प्रधानमंत्री और बाकी नेता वैक्सीन लगवाएंगे.

बता दें कि टीकाकरण की शुरूआत वाले दिन खुद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि वैक्सीन के दूसरे चरण में 50 साल से ऊपर के लोगों को वैक्सीन लगायी जाएगी. इसी के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी टीका लगवाएंगे. इसके साथ ही जानकारी है कि देश के अन्य बड़े चेहरे भी जैसे गृहमंत्री अमित शाह, अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री और मंत्रिमंडल के दूसरे सदस्य भी टीका लगवाएंगे.

दूसरे फेज में सेना, अर्धसैनिक बलों के जवानों और 50 साल से ऊपर के लोगों को टीका दिया जाएगा. हालांकि, अभी क्लियर नहीं है कि दूसरा फेज कब से शुरू होगा, लेकिन दूसरे फेज की गाइडलाइन तय है. इस फेज में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत अधिकांश राज्यों के मुख्यमंत्रियों, राज्यपालों समेत कई वीवीआईपी को टीका लगेगा, क्योंकि सबकी उम्र 50 से अधिक है.

1210
Ranjan Prasad

Spread the word