March 25, 2026

कोरबा, सी.एस.ई.बी.चौक से दर्री डेम तक बंद रहेगा वाहनों का आवागमन

कोरबा 30 जनवरी। फोरलेन निर्माण कार्य के मद्देनजर सी.एस.ई.बी.चौक से मेजर ध्यानचंद चौक दर्री डेम तक के मार्ग को 30 जनवरी से 28 फरवरी तक सभी वाहनों के आवागमन को पूर्णता प्रतिबंधित किया गया है, इसके वैकल्पिक मार्ग ध्यानचंद चौक रूमगरा आई.टी.आई.चौक, सी.एस.ई.बी.चौक की ओर जाने वाले मार्ग का उपयोग वाहनों के लिए किया जा सकेगा।

सी.एस.ई.बी.चौक से मेजर ध्यानचंद चौक दर्री डेम तक फोरलेन सड़क निर्माण का कार्य प्रगति पर है, उक्त फ ोरलेन सड़क में ढेगुरनाला ब्रिज से कोहड़िया बरपारा तक टू-लेन सड़क पर डी.एल.सी. एवं पी.क्यू.सी. का कार्य कराया जाना हैं, जिसके लिए उक्त मार्ग पर चलने वाले यातायात को प्रतिबंधित किया जाना आवश्यक है, जिसके मद्देनजर 30 जनवरी से 28 फ रवरी कुल 30 दिवस तक सी.एस.ई.बी.चौक से दर्री डेम तक के उक्त मार्ग को सभी वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया गया है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word