March 25, 2026

युवकों ने दिखाया साहस, लूट की कोशिश नाकाम

कोरबा 2 फरवरी। जिले के रजगामार चौकी क्षेत्र के चाकामार के समीप कियोस्क बैक के कर्मी गोविंद कुमार के साथ लूटपाट की कोशिश की घटना सामने आई है। गोविंद और उसका भाई राकेश दोनों अपने बाइक में सवार होकर कोरकोमा के लिए निकले थे। इस दौरान आछीमार जंगल के पास तीन युवक पहले ही छुपे बैठे थे। युवको में से एक युवक ने पहले डंडे से बाइक पर वार किया। घबराकर चालक ने बाइक रोक दी। फिर दो युवक भी जंगल से बाहर निकले और मारपीट शुरू कर दिया। युवक मौका देख कर बैग में रखे 3 लाख रुपये छीन कर भागने लगे। गोविंद और राकेश दोनों ने लुटेरों का पीछा किया और बैग को उनके कब्जे से वापस ले लिया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word