March 24, 2026

नगर निगम को फिर मिला ओडीएफ डबल प्लस

कोरबा 3 फरवरी। स्वच्छता सर्वेक्षण की तैयारी में जुटी नगर निगम को फि र ओडीएफ डबल प्लस मिला है। इससे सर्वेक्षण के समय 100 अंक मिलेंगे। निगम ने इस बार फ ाइव स्टार रेटिंग पर दावा किया है। पिछली बार रेटिंग नहीं मिल पाई थी। ओडीएफ डबल प्लस उन्हीं निकायों को मिलता है, जहां के पब्लिक टॉयलेट में साफ.-सफ ाई और सुविधाओं की अच्छी व्यवस्था हो। निगम ने देश में पिछली बार 46 वां रैंकिंग हासिल किया था। सार्वजनिक संस्थानों की कॉलोनियों में डोर टू डोर कचरा कलेक्शन सफेद सफ ाई में पिछड़ने के कारण कम अंक मिले थे। इस बार एसईसीएल और सीएसईबी कॉलोनी में भी डोर टू डोर कचरा कलेक्शन हो रहा है। नगर निगम के स्वास्थ्य अधिकारी वीके सारस्वत ने बताया कि गार्बेज फ्री सिटी बनाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके तहत कचरे का उठाव तुरंत करना है। स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम मार्च में आएगी। तब तक सफ ाई व्यवस्था में जो भी कमी है, उसे दूर किया जा रहा है। आगे निगम वाटर प्लस के लिए दावा करेगा, इसके लिए अभी समय है। सफई के लिए नया ठेका भी हो चुका है, ताकि सर्वेक्षण के समय किसी तरह की परेशानी ना आए।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word