March 23, 2026

आर. एन. एस. भारत सरकार की डी. ए. वी. पी. सूची में शामिल

नई दिल्ली 05 फरवरी (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ की सर्वाधिक विश्वसनीय न्यूज एजेन्सी राष्ट्रीय न्यूज सर्विस (आर.एन.एस.) को भारत सरकार की पी.सी.आई. (प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया), पी.आई.बी.(प्रेस इन्फार्मेशन ब्यूरो)और डी.ए.वी.पी. (डायरेक्टोरेट और एडवर्टाइजिंग एंड विजुअल पब्लिसिटी)की सूची में शामिल कर लिया गया है। बी.ओ.सी.(ब्यूरो ऑफ आउटरिच एंड कम्युनिकेशन) द्वारा मिली जानकारी के अनुसार अब देश के विभिन्न प्रदेशों में प्रकाशित हो रहे समाचार पत्र आर.एन.एस. की अधिकृत तौर पर सेवाएं ले सकेंगे। राष्ट्रीय न्यूज सर्विस की सेवाएं अब तक छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त देश की राजधानी दिल्ली, झारखंड, मध्यप्रदेश, उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, ओडि़शा तक ही सीमित थी, किन्तु अब देश के विभिन्न हिन्दी एवं हिन्दीतर प्रदेशों से प्रकाशित ग्राहक समाचार पत्रों में त्वरित गति से समाचार उपलब्ध कराये जा सकेंगे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word