March 24, 2026

किशोरी से मौसा ने तीन साल तक किया दुष्कर्म, घर से भागी तो प्रमी ने किया रेप

क ोरबा 7 फरवरी। सीएसईबी चौकी अंतर्गत ढोढ़ीपारा की एक किशोरी 10 दिन पहले लापता हो गई थी। पुलिस ने जब पतासाजी करते हुए उसे बरामद किया तो उसके 41 वर्षीय मौसा द्वारा 3 साल से छेड़छाड़ करते हुए उससे दुष्कर्म करने और जान से मारने की धमकी देने का राज खुला। किशोरी ने बताया कि वह 3 साल से मौसा के पास रहकर पढ़ाई कर रही थी। लेकिन मौसा जब भी घर में सूनापन होता था उससे दुष्कर्म करता था। जिससे परेशान होकर वह घर से भागी थी। उसे कुआभट्ठा निवासी तरूण राज चौहान उर्फ सैम कुमार मिला। जो शादी करने की बात कहते हुए उसे हैदराबाद ले गया था। जहां उसने भी दुष्कर्म किया। पुलिस ने अपहरण व दुष्कर्म समेत पाक्सो एक्ट के एक मामले में आरोपी तरूण को गिरफ्तार किया।वहीं आरोपी मौसा के खिलाफ छेड़छाड़, दुष्कर्म, जान से मारने की धमकी देने समेत पाक्सो एक्ट का अपराध दर्ज किया। शनिवार को सीएसईबी पुलिस ने आरोपी मौसा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से रिमांड पर उसे जेल भेज दिया गया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word