April 13, 2026

मड़वारानी में पंच कुण्डीय श्री विष्णु महायज्ञ 15 से 19 फरवरी तक

कोरबा 7 फरवरी। श्री रामायण मेला समिति छत्तीसगढ़ और मंड़वारानी सेवा समिति के संयुक्त तत्वाधान में 15 से 19 फरवरी 2021 तक पांच दिवसीय पंच कुण्डीय श्री विष्णु महायज्ञ और रामायण मेला- 2021 का आयोजन मंड़वारानी प्रांगण मंड़वारानी में संपन्न होगा।

कोरबा चाम्पा मार्ग पर ग्राम मंड़वारानी और आयोजित इस कार्यक्रम में संत, महात्मा, शंकराचार्य एवं प्रसिद्ध विद्धानों का प्रवचन, भजन, गायन, लोक रामायण चित्रण, प्रदर्शनी, झांकी तथा अखिल भारतीय स्तर के अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इस अवसर पर पं. अखिलेशनाथ उपाध्याय, (गाजीपुर) प्रज्ञा चक्षु मानस पवन (दमोह) पं. कमलेश रामायण (चित्रकूट), साध्वी अनिता दीदी (भोपाल), स्वामी ज्योतिनाथ नंद, प्रज्ञाचक्षु पं. रविन्द्र (अयोध्या) आध्यात्मिक मार्गदर्शन देंगे।

ठा.ललित सिंह एवं साथी दुर्गामाला सांस्कृतिक दल रायपुर और प्रसिद्ध पंडवानी गायिका प्रभा यादव द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे। यह जानकारी कार्यक्रम के संयोजक संतराम तिवारी रामायणी ने दी है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word