March 24, 2026

फर्जी सीडी काण्ड की सुनवाई दूसरे राज्य में करने की मांग की सी बी आई ने, 5 मार्च की मिली नई पेशी

नई दिल्ली 11 फरवरी। छत्तीसगढ़ में बहुचर्चित फर्जी सेक्स सीडी कांड के मामले को दूसरे राज्य में स्थानांतरित करने की सीबीआई की मांग पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इसके बाद मामले को अगली तारीख तक के लिए टाल दिया गया। अब 5 मार्च को इसपर सुनवाई होगी। सी बी आई ने अपनी याचिका में कहा है कि इस मामले में गवाहों को धमकाया जा रहा है और इसमें एक आरोपी, राज्य के मुख्यमंत्री, प्रभावशाली व्यक्ति हैं। ऐसे में मामले का ट्रायल दूसरे राज्य में स्थानांतरित किया जाए।

छत्तीसगढ़ की ओर से अभिषेक मनु सिंघवी ने सीबीआई की याचिका का विरोध नहीं किया। एसजी तुषार मेहता ने कहा कि स्थानांतरण की मांग प्रभाव की वजह से की जा रही है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा राज्य सरकार ने विरोध नहीं किया तो सीबीआई की याचिका को हम मंजूर करते हैं।

सीबीआई ने केस को छत्तीसगढ़ से बाहर ट्रांसफर किए जाने की मांग की है। सीबीआई का कहना है कि आरोपी व्यक्ति सीएम का सलाहकार रह चुका है। इस मामले में वर्तमान सीएम भूपेश बघेल पर भी साजिश का आरोप है। याद रहे कि BJP के एक पूर्व मंत्री की कथित तौर पर सेक्स सीडी जारी की गई थी। इस आरोप में सीबीआई ने दिल्ली के एक पत्रकार को गिरफ्तार भी किया था।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word