March 24, 2026

कोरबा: भाजपाईयों ने पं.दीनदयाल उपाध्याय को किया याद

कोरबा 11 फरवरी। भाजपा के द्वारा आज अपने नेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। पूर्व विधायक लखन लाल देवांगन ने अपने उद्बोधन में कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने देश को एक जूट करने के लिए काफी संघर्ष किया। जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह ने कहा कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ने कई उल्लेखनीय कार्य कर देश को मजबूत किया है।

इस अवसर पर अल्प संख्यक मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष आरिफ खान, जिला महामंत्री संतोष देवांगन ने भी अपने-अपने विचार रखे। कार्यक्रम में रमेश पोद्दार, श्रीमती ज्योति पाण्डेय, पलविंद्र सिंह, युगल कैवर्त, अजय विश्वकर्मा, योगेश मिश्रा सहित अनेको कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यकर्ताओं ने संकल्प लेते हुए कहा कि स्वर्गीय उपाध्याय के बताये मार्ग पर चलते हुए राष्ट्रवाद की भावना का अलख जगाया जायेगा। पं. दीनदयाल उपाध्याय की पूण्य तिथि पर अन्य मण्डलों में भी उन्हें याद किया गया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word