February 25, 2026

विप्र भवन जीर्णोद्धार हेतु वार्ड के पार्षद हेमेंद्र गोस्वामी ने अपने पार्षद निधि से 1 लाख 50 हजार रुपए देने की घोषणा की

मुंगेली 14 फरवरी। नगर पालिका के वार्ड क्रमांक 13 अम्बेडकर वार्ड में स्थित सर्व ब्राह्मण के उपयोग हेतु निर्मित इंदिरा केशव विप्र भवन में निर्माण कार्य (जीर्णोद्धार)हेतु वार्ड के पार्षद हेमेंद्र गोस्वामी ने अपने पार्षद निधि से 1 लाख 50 हजार रुपए देने की घोषणा सर्व ब्राह्मण परिषद की बैठक में की थी जिसके परिपालन हेतु उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी को अनुशंसा पत्र दी है। उन्होंने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से शीघ्र कार्य संपादन का अनुरोध किया है। पार्षद के उक्त कार्य पर सर्व ब्राह्मण परिषद मुंगेली ने हर्ष व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

ranjan photo
Ranjan Prasad

Spread the word