March 17, 2026

रायपुर: पूर्व कांग्रेस पार्षद के भतीजे का सूटकेश में मिला शव

रायपुर 15 फरवरी। राजधानी के खम्हारडीह थाना क्षेत्र से एक सनसनी खेज मामला सामने आय है। चंडी नगर स्थित एक कुए में पूर्व कांग्रेस पार्षद के भतीजे का शव सूटकेस के अंदर बरामद हुआ है। इसके बाद इलाके के साथ साथ पुलिस महकमे भी हडकंप मच गया है। घटना स्थल पर पुलिस पतासाजी में जुट गई है। मृतक युवक की पहचान 20 वर्षीय जतिन रॉय के रूप में हुई है। 

मृतक युवक कांग्रेस के पूर्व पार्षद राधेश्याम विभार का भतीजा है, जो कि 9 फरवरी से लापता था। खमतराई थाना में मृतक युवक के गुम होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई थी। फ़िलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही मामले की जांच में में भी जुट गई है। 

1210
Ranjan Prasad

Spread the word