March 17, 2026

संपत्ति कर प्राप्त करने महाराणा प्रताप नगर में शिविर

कोरबा 17 फ रवरी। नगर पालिक निगम के द्वारा अपने कोष को मजबूत करने के लिए प्रयास जारी है। इस कड़ी में वार्ड क्रमांक 24 महाराणा प्रताप नगर में शिविर लगाया गया। निगम की संपदा शाखा के कर्मियों ने यहां पहुंचकर लोगों को इस बारे में जानकारी दी।

क्षेत्रीय पार्षद आशा जायसवाल ने लोगों को सहूलियत देने के लिए इस बारे में पहल की थी। उक्तानुसार व्यवस्था को सरलीकृत बनाते हुए यहां शिविर लगाया गया। क्षेत्र के लोगों ने संपत्ति कर और समेकित कर की बकाया राशि भुगतान करने में रूचि ली। लोगों ने अपने बकाया की जानकारी हासिल करने के साथ त्वरित रूप से इसका भुगतान करने में उत्साह दिखाया। लोगों ने कहा कि नगर निगम मुख्यालय और जोन कार्यालय जाने से बचने के लिए इस तरह की व्यवस्था काफ ी अच्छी है। समय-समय पर ऐसे कैंप लगाए जाने से निगम को आसानी होगी और लोगों को बिना समय जाया किया अपना काम कर पाना सहज होगा। इससे पहले भी कई स्थानों पर निगम के द्वारा इस तरह की कोशिश की गई है और इसके माध्यम से जन सामान्य को राहत देने का प्रयास किया गया।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word