September 12, 2024

शैक्षिक मूल्य एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षा पर प्रेरित किया

कोरबा 21 फरवरी। दीपिका बिंझरा रंजना संकुल के शिक्षकों का उन्मुखीकरण हायर सेकेंडरी स्कूल दीपका पर रखा गया जिस पर मास्टर ट्रेनर कामता जयसवाल के द्वारा शिक्षकों को अपने कार्य को समझाते हुए आगे स्व प्रेरित होकर शाला विकास एवं बच्चों के विकास हेतु आगे आने हेतु प्रेरित किया गया। हमें गांव समाज में सरकारी स्कूल के प्रति भावना को बदलने हेतु हम सबको निस्वार्थ भाव से समर्पित होकर कार्य करने के लिए आगे आना होगा। मास्टर ट्रेनर तानिया घोष के द्वारा शैक्षिक मूल्य एवं गुणवत्ता युक्त शिक्षा पर बहुत ही रोचक ढंग से प्रस्तुत कर शिक्षकों को प्रेरित किया गया। इसी बीच जिला शिक्षा अधिकारी सतीश पांडेय का आगमन हुआ और उन्होंने ने भी शिक्षकों को अपने विचार से अवगत कराया। आज हमें पालको व बच्चों को अधिक से अधिक अधिक सरकारी स्कूलों से जोडक़र उन्हें गुणवत्ता युक्त शिक्षा एवं समाज पर शिक्षक की खोई हुई प्रतिष्ठा को वापस लाने हेतु समर्पित भाव से कार्य करने हेतु प्रेरित किया। यदि शिक्षक अपने कार्य के प्रति उदासीन रहेगा तो आगे आने वाले समय पर विभिन्न दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए अभी से सब मिलकर सरकारी स्कूल के प्रति सोच को बदलने के लिए अपने आप को समर्पित करना होगा। सरकारी स्कूल का बच्चा हमारा अपना बच्चा होता है। हमें दर्द को समझना चाहिए। जब हम उन्हें अच्छी शिक्षा का वातावरण नहीं दे पा रहे हैं तो हमें अपने आपको पहचानना होगा। आखिरी बेंच का बच्चा भी टाप करें तब हम अपने पद के साथ न्याय करने के लिए गिने जाएंगे। कठिनाइयां आएंगी पर बच्चा पहले जरूरी है।

उक्त बातें जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रेरणा से परिवर्तन कार्यक्रम पर कहीं विकास खंड शिक्षा अधिकारी डी लाल के द्वारा भी शिक्षकों को प्रेरणा के परिवर्तन विचार रखे। उन्होंने शिक्षकों कोअपने कर्तव्य को इमानदारी से निर्वहन करने हेतु प्रेरित किया शासन से मिलने वाला सुविधा के अनुरूप हम भी अपने कार्य से बच्चों के शैक्षिक गुणवत्ता पर अधिक से अधिक ध्यान देते हुए सरकारी स्कूल के प्रति विचार को परिवर्तन करने हेतु समर्पित भाव से कार्य करने हेतु कहां गया। मास्टर ट्रेनर सुश्री खुशबू सोनी के द्वारा स्वयं के आकलन हेतु प्रपत्र देकर सभी शिक्षक शिक्षिकाओं के गुण दोषों पर रोचक ढंग से प्रकाश डाला गया। मास्टर ट्रेनर निशा चंद्रा ने भी अपने विचार रखे। कार्यक्रम पर पी साहू खंड समन्वयक दीपिका संकुल शैक्षिक समन्वयक शशि भूषण पैकरा रंजना के शैक्षिक समन्वयक मालिक राम यादव बिंझरा के शैक्षिक समन्वयक अनिल कुमार कौशिक एवं तीनों संकुल के शिक्षक शिक्षिकाएं उपस्थित थे। अंत में प्राचार्य श्रीमती उषा कुटार द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

Spread the word