April 11, 2026

राजधानी रायपुर में छपे थे नकली नोट, अब तक चार गिरफ्तार

रायपुर 5 मार्च। बस्तर से लगे ओडिशा के कोरापुट जिले में मंगलवार देर रात 7.90 करोड़ रुपए के नकली नोट पकड़े थे। इन नोटों को रायपुर में ही छापा गया। इसके बाद रायपुर नंबर की ही लग्जरी गाड़ी से विशाखापट्नम ले जाया जा रहा था। पुलिस ने इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनमें जांजगीर के डभरा स्थित RKM प्लांट का इंजीनियर और कार का चालक भी शामिल है। इसकी पुष्टि जांजगीर SP पारूल माथुर ने की है।

नकली नोटों के साथ पकड़े गए आरोपियों में तीन जांजगीर जिले के अलग-अलग गांवों के हैं। नकली नोटों का मास्टरमाइंड अमरताल निवासी इंजीनियर रविंद्र कुमार मनहर को बताया जा रहा है। SP पारूल माथुर ने बताया कि करीब 7 महीने पहले इंजीनियर रविंद्र कुमार मनहर रायपुर चला गया था। इसके बाद वहां किराये का मकान लेकर रहने लगा। बताया कि नकली नोट भी उसने वहीं छापे। वहीं लग्जरी गाड़ी रायपुर निवासी विजय कुमार बर्मन की है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word