September 20, 2024

कोरबा 6 मार्च। यह जरूरी नहीं कि चोरी का हर सामान चोर लोग लंबे समय तक उपयोग कर सके। ऐसे मामलों में किस्मत की बड़ी भूमिका होती है। सोनू गोंड़ ने विवो कंपनी का मोबाइल पार किया। कुछ ही घंटों के बाद वह पुलिस के कब्जे में पहुंच गया। वह एक मामले में चार वर्ष से फरार चल रहा था।

उप निरीक्षक अशोक शर्मा ने बताया कि कटघोरा नगर में आउटर गस्त को तेज कर दिया गया है। अपराध नियंत्रण को लेकर यह कोशिश करने के लिए उच्चाधिकारियों के द्वारा निर्देश दिए गए। इस पर काम किया जाना जारी है। पिछली रात गश्त करने के दौरान खुटरीगढ़ आमाखोखरा के स्टाप डेम के पास 22 वर्षीय सोनू गोंड़ पिता जोहन गोंड़ मिला। वह संदिग्ध स्थिति में यहां मिला। उसके कब्जे से विवो कंपनी का मोबाइल और 1500 रुपए मूल्य का दूसरा सामान प्राप्त हुआ। उसने स्वीकार किया कि दूसरी जगह से इसे पार किया गया था। 379, 41-1-4 के अंतर्गत प्रकरण बनाते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस मामले का चालान कटघोरा के न्यायिक मजिस्ट्रेट नेहा उसेंडी के कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेज दिया गया।

Spread the word