March 25, 2026

मजदूर हित को ध्यान में रखकर सुख-दुख में साथ देना ही संगठन का प्रमुख कार्य हैः सत्येंद्रनाथ दुबे

कोरबा 9 मार्च। रविवार को छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी संघ महासंघ कोरबा का द्विवार्षिक कार्यकर्ता सम्मेलन अमृत मैरिज पैलेश, टी पी नगर कोरबा में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक के विभाग संघचालक सत्येंद्रनाथ दुबे उपस्थित थे। अध्यक्षता शिशिरकान्त मजूमदार, प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व क्षेत्रीय अध्यक्ष बिलासपुर ने किया। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री ए पी साहू राष्ट्रीय प्रतिनिधि अखिल भारतीय विद्युत मजदूर संघ, संतोष शर्मा क्षेत्रीय महामंत्री, संजय तिवारी प्रदेश युवा प्रभारी, मनीष क्षत्रीप्रदेश मंत्री, प्रमोद कुर्रे प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उपस्थित थे।

मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में कहा कि कार्यकर्ता का निर्माण करना, मजदूर हित को लगातार ध्यान में रखकर सुख-दुख में साथ देना ही संगठन कार्य की प्रमुख कार्य है। मजूमदार ने महासंघ द्वारा रीति नीति को समझाते हुए कार्यकर्ताओ को एकजुट रहकर प्रत्येक कार्यकर्ता को 5-5 कार्यकर्ता तैयार कर संगठन को विस्तार करने हेतु कार्य करने को कहा। उक्त बैठक विभिन्न कर्मचारी समस्याओं पर चर्चा करने उपरांत कर्मचारी हित पर कार्य करने हेतु अनेक प्रस्ताव पारित किए गए। 1 विद्युत कंपनी के निजीकरण बंद किये जावे। 2. कर्मचारियों के कैशलेश चिकित्सा सुविधा शीघ्र लागू किया जावे। 3. 2004 के बाद नियुक्त कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना बहाल किया जावे। 4.संविदा कर्मचारियों का नियमितीकरण शीघ्र किया जावे सहित कई प्रस्ताव लाये गए। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर आगामी 2 वर्ष के लिए नए कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष सलील शर्मा व यशवंत राठौर बनाये गए। कार्यसमिति में कार्यकारी अध्यक्ष रामप्रसाद धीवर, सीमा खलखो, उपाध्यक्ष गुलाब सिंह, राजदेव सिंह, आकाश पटेल, संयुक्त सचिव के रूप में सुरेश साहू को मनोनयन किया गया जबकि संगठन सचिव के के रूप में अजय मिश्रा, नवरतन बरेठ को दायित्व दिया गया। ममता वर्मा, जयंत देवांगन, शरद पटेल, पुष्पेंद्र सिंह बैस, अनुराधा मेहर विशेष आमंत्रित सदस्य होंगे। उक्त कार्यक्रम में पूरे कोरबा जिला से सभी वितरण केंद्र उपसंभाग, सभी जोन व मैदानी क्षेत्रों से कार्यकर्ता शामिल हुए।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word