April 7, 2026

महाशिवरात्रि 2021 पूजा मुहूर्त

देवों के देव महादेव की पूजा का सबसे उत्तम दिन महाशिवरात्रि गुरुवार को है। हर वर्ष महाशिवरात्रि का पावन पर्व फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को पड़ता है। इस वर्ष महाशिवरात्रि 11 मार्च दिन गुरुवार को है। इस दिन भगवान शिव शंकर की विधिपूर्वक पूजा की जाती है और उनके मंत्रों का जाप किया जाता है। शिव कृपा से जीवन के सभी कष्ट तो दूर ही होते हैं, व्यक्ति के मनोकामनाओं की पूर्ति भी होती है। हम जानते हैं महाशिवरात्रि की सही तिथि, पूजा मुहूर्त, पारण समय और महत्व के बारे में।

महाशिवरात्रि तिथि 2021

फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि का प्रारम्भ 11 मार्च दिन गुरुवार को दोपहर 02 बजकर 39 मिनट पर हो रहा है, जिसका समापन 12 मार्च दिन शुक्रवार को दोपहर 03 बजकर 02 मिनट पर हो रहा है। महाशिवरात्रि में रात्रि की तिथि की मान्यता है, ऐसे में इस वर्ष महाशिवरात्रि 11 मार्च को मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि का व्रत भी 11 मार्च को ही रखा जाएगा।

महाशिवरात्रि 2021 पूजा मुहूर्त

निशिता काल पूजा का समय: 11 मार्च, रात 12 बजकर 06 मिनट से 12 बजकर 55 मिनट तक।

रात्रि प्रथम प्रहर पूजा समय: 11 मार्च, शाम 06 बजकर 27 मिनट से 09 बजकर 29 मिनट तक।

रात्रि द्वितीय प्रहर पूजा समय: 11 मार्च, रात 9 बजकर 29 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक।

रात्रि तृतीय प्रहर पूजा समय: 11 मार्च, 12 बजकर 31 मिनट से 12 मार्च को तड़के 03 बजकर 32 मिनट तक।

रात्रि चतुर्थ प्रहर पूजा समय: 12 मार्च के प्रात:काल 03 बजकर 32 मिनट से सुबह 06 बजकर 34 मिनट तक।

शिवरात्रि 2021 पारण समय

जो लोग महाशिवरात्रि का व्रत रखेंगे, उन लोगों को 12 मार्च दिन शुक्रवार की सुबह 06 बजकर 34 मिनट से दोपहर 03 बजकर 02 मिनट के मध्य पारण कर लेना चाहिए। पारण करके व्रत को पूरा करना महत्वपूर्ण माना जाता है। पारण से ही व्रत पूर्ण होता है।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word