September 20, 2024

बठेनाकांड के विरोध में जलाया दो मंत्री का पुतला

कोरबा 13 मार्च। ग्राम बठेनाकांड के विरोध में भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा ने मुख्यमंत्री व गृहमंत्री का पुतला दहन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. राजीव गांधी समेत काफी संख्या पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

टीपी नगर चौक में आयोजित इस कार्यक्रम में सारंगढ़ के पूर्व विधायक व जिला मोर्चा प्रभारी केराबाई मनहर, सह प्रभारी व पूर्व जनपद अध्यक्ष अकलतरा राजेश्वर पाटले, भाजपा जिलाध्यक्ष डा राजीव सिंह, भाजपा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष पंकज सोनी, महिला मोर्चा की अध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष सरजू अजय समेत सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष सरजू अजय ने बताया कि दुर्ग जिले के ग्राम बठेना में सतनामी समाज के एक ही परिवार के पांच सदस्यों की मौत के विरोध में वरिष्ठ पदाधिकारियों की अगुवाई में पुतला दहन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं रह गई है। अपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही है। इससे आम आदमी खास तौर पर अनुसूचित जाति, जनजाति के लोग ज्यादा परेशान हैं। यही वजह है कि भाजपा संगठन ने आंदोलन का निर्णय लिया। संगठन प्रभारी केरा बाई मनहर व सह प्रभारी राजेश्वर पाटले की उपस्थिति में मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं की बैठक टीपी नगर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित की गई। इस दौरान संगठन प्रभारी मनहर ने सभी कार्यकर्ताओं को एकजूट होकर कार्य करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का आव्हान किया। साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धि घर-घर तक पहुंचा कर सभी लोगों को जोडने कहा, ताकि पार्टी का विश्वास कायम रह सके। उन्होने कहा कि आपसी मनमुटाव होते रहते हैं, पर सभी लोगों को इसे भुला कर संगठन हित में कार्य करना है। बैठक को सहप्रभारी ने संबोधित किया। इसके पहले अतिथियों ने भारत माता के छायाचित्र समक्ष दीप प्रज्जवलित किया। कार्यक्रम में काफी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित रहे

Spread the word