March 21, 2026

महिलाओ का अपमान नहीं सहेगी भाजपाः वैशाली

कोरबा 14 मार्च। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश अध्यक्षा श्रीमती शालिनी राजपूत के निर्देश में छत्तीसगढ़ प्रदेश के संपूर्ण जिले में विरोध प्रदर्शन हो रहा है। हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री कांग्रेसी नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा 8 मार्च को एक रैली निकाली गई जिसमें महिला विधायक ट्रैक्टर को रस्सी से खींचती दिखी और हुड्डा व अन्य विधायक उस ट्रैक्टर पर बैठे दिखे।

महिलाओं को इस प्रकार से किसी रैली में प्रयोग करना कांग्रेस की मानसिकता को दर्शाता है बीजेपी महिला मोर्चा जिला कोरबा ने इसकी कड़ी निंदा करते हुए ट्रांसपोर्ट नगर चौक में हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया। इस विरोध प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष डा राजीव सिंह, जिला उपाध्यक्ष उमा भारती शराफ, महिला मोर्चा अध्यक्ष वैशाली रत्नपारखी, पूर्व महिला मोर्चा अध्यक्ष ज्योति पांडे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मनोरमा शर्मा, मंजू सिंह, पूर्व जिला मंत्री राखी तारक, मंडल उपाध्यक्ष दर्री राधा महंत,कोसाबाड़ी महामंत्री सुमन सोनी, बॉबी गभेल, पूर्व पार्षद रानी यादव, पार्षद धनश्री साहू, स्वाति कश्यप, अर्चना रूनिझा, पुष्पकला साहू, पुष्पा चौहान, रीना बरेठ, वरिष्ठ कार्यकर्ता सरस्वती सिन्हा सहित महिला मोर्चा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word