October 5, 2024

खेल अकादमी में प्रवेश के लिए जिला स्तरीय चयनित प्रतिभागियों की सूची जारी

एथलेटिक्स, हॉकी एवं तीरंदाजी में 56 खिलाड़ी राज्य स्तरीय चयन परीक्षा में होंगे शामिल

कोरबा 16 मार्च। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बिलासपुर एवं रायपुर में खेल अकादमी में प्रवेश के लिए जिला स्तरीय चयन परीक्षण सी.एस.ई.बी.खेल मैदान परिसर में 18 से 20 फरवरी 2021 तक आयोजित किया गया था। चयन परीक्षा में एथलेटिक्स, हॉकी एवं तीरंदाजी खेल वर्ग में बालक-बालिकाओं का चयन परीक्षण आयोजित किया गया। आयोजन में जिला स्तरीय चयन समिति द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर प्रतिभागियों का चयन किया गया है। एथलेटिक्स, हॉकी एवं तीरंदाजी वर्ग में बालक-बालिकाओं में जिले से राज्य स्तरीय चयन के लिए कुछ 56 प्रतिभागियों का चयन किया गया है। खेल अकादमी में प्रवेश के लिए जिला स्तरीय चयनित प्रतिभागी राज्य स्तर चयन परीक्षा में शामिल होंगे।

प्रभारी खेल अधिकारी जिला खेल एवं युवा कल्याण ने बताया कि एथलेटिक्स बालक वर्ग में अनमोल श्रीवास, अमन साहू, अमृत्युंजय सिंह, रुपेश कौशिक, खुशाल बरेठ, लक्ष्य निषाद, मो.वसीम जाफर कुनाल कुमार, नवनीत बर्मन, योगेश कुमार जाले, रोशन कुमार साहू, नागेन्द्र सिंह तंवर का चयन किया गया है। इसी प्रकार एथलेटिक्स बालिका वर्ग में कु.पारुल साहू, मोनिका राठिया, सुनीता राठिया, अंजली कंवर, ज्योतसना मसराम, खुशबू पटेल, रश्मि चौहान, पुष्पा सिहाग, श्रेया शुक्ला, मनीषा दास, जिया खातून एवं चांदनी धुर्वे का चयन किया गया है। हॉकी बालक वर्ग में सुखदेव सामाड, हर्षित बरेठ, आदित्य सोनवानी, सतीश कुमार साहू, विजय कुमार दास, दीपक दास महंत, हिमांशु मधुकर, राजू कंवर, वैभव बरेठ एवं हेमचरण मैत्री का चयन किया गया है। हॉकी बालिका वर्ग में कु.ज्याति साहू, ममता धीवर, गरिमा साहू, शीला यादव, डिया पाण्डेय, निकिता महंत, आरती विश्वकर्मा, अंचल दास, दुर्गेश्वरी चौहान व बीना गुप्ता चयनित हुई हैं। तीरंदाजी बालक वर्ग में अक्षत कुम्भकार, गीतेश यादव, योगेन्द्र यादव, अपूर्व कुम्भकार, अभिषेक सोनवानी, डी.भीष्मराज जांगड़े तथा तीरंदाजी बालिका वर्ग में कु.शालू दरांव, माही जांगड़े, विनीता यादव, अनु शर्मा, दीपांजली रात्रे एवं कु. दिव्या यादव का चयन किया गया है।

Spread the word