March 18, 2026

छत्तीसगढ़: 6 एएसपी और 5 डीएससी का तबादला आदेश जारी

रायपुर मार्च। प्रदेश सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा और राज्य पुलिस सेवा के अधिकारियों के ट्रांसफर का आदेश जारी किया है। ट्रांसफर लिस्ट में 11 अधिकारियों के तबादले का आदेश दिया गया है। सूची में 6 एडिशनल एसपी और 5 डीएससी स्तर के अफसरों का तबादला किया गया है। गृह विभाग के अवर सचिव ने आदेश जारी किया है। सुकमा के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा सरगुजा एएसपी बनाये गये हैं। जारी सूची में सुनील शर्मा, रहित झा, प्रज्ञा मेश्राम , संजय ध्रुव , अनंत साहू, ओम चंदेल, मनीशंकर चंद्रा , लोकेश देवांगन, अभिषेक झा, हरीश पाटिल और पारुल अग्रवाल का नाम शामिल है।  

1210
Ranjan Prasad

Spread the word