नवोदय विद्यालय में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा अब 16 मई को

कोरबा 19 मार्च। शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिये जवाहर नवोदय विद्यालय सलोरा कोरबा में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा अब 16 मई को आयोजित की जाएगी। पूर्व में चयन परीक्षा की तिथि 10 अप्रैल 2021 निर्धारित की गई थी। प्राचार्य जवाहर नवोदय विद्यालय कोरबा ने बताया कि प्रशासनिक कारणवश चयन परीक्षा की तिथि में बदलाव किया गया है। अब यह परीक्षा रविवार 16 मई 2021 को आयोजित की जाएगी।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word