March 20, 2026

कोरोना: छत्तीसगढ़ में 1097 नए कोरोना मरीजों की पहचान

रायपुर 19 मार्च। कोरोना वायरस को लेकर छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग ने मेडिकल बुलेटिन जारी किया है। बुलेटिन के मुताबिक प्रदेश में आज 1097 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है और 333 मरीज स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज किये गए है। वही 9 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है।

इनमें सर्वाधिक 366 अकेले रायपुर जिले के हैं। केन्द्र सरकार के संगठन आई सी एम आर के इन आंकड़ों के मुताबिक आज शाम तक दो जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। आई सी एम आर के मुताबिक आज बालोद 6, बलौदाबाजार 13, बलरामपुर 4, बस्तर 4, बेमेतरा 22, बीजापुर 3, बिलासपुर 42, दंतेवाड़ा 0, धमतरी 13, दुर्ग 298, गरियाबंद 6, जीपीएम 15, जांजगीर-चांपा 1, जशपुर 22, कबीरधाम 5, कांकेर 10, कोंडागांव 3, कोरबा 16, कोरिया 11, महासमुंद 17, मुंगेली 6, नारायणपुर 2, रायगढ़ 17, रायपुर 366, राजनांदगांव 26, सुकमा 0, सूरजपुर 13, और सरगुजा 49 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

केन्द्र सरकार के संगठन आईसीएमआर के इन आंकड़ों में रात तक राज्य शासन के जारी किए जाने वाले आंकड़ों से कुछ फेरबदल हो सकता है क्योंकि ये आंकड़े कोरोना पॉजिटिव जांच के हैं, और राज्य शासन इनमें से कोई पुराने मरीज का रिपीट टेस्ट हो, तो उसे हटा देता है। लेकिन हर दिन यह देखने में आ रहा है कि राज्य शासन के आंकड़े रात तक खासे बढ़ते हैं, और इन आंकड़ों के आसपास पहुंच जाते हैं, कभी-कभी इनसे पीछे भी रह जाते हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word