September 20, 2024

बालको एटक का 46 वां वार्षिक सम्मेलन सम्पन्न, पारित किए गए महत्पूर्ण प्रस्ताव

कोरबा 21 मार्च। रविवार 21 मार्च को एल्मुनियम एंप्लाइज यूनियन (एटक) बालको नगर की 46 वां वार्षिक सम्मेलन एटक के विधान के अनुसार संपन्न हुआ। सर्वप्रथम एटक का ध्वजारोहण करने के पश्चात पूर्व महासचिव सुनील सिंह के द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया जिस पर चर्चा उपरांत पारित किया गया तथा भोजन के पश्चात द्वितीय सत्र में कमेटी के द्वारा तैयार प्रस्ताव को पारित किया गया।

पारित प्रस्ताव निम्न है- 1) ठेका कर्मचारी एवं रेगुलर कर्मचारी के बकाया एरियर भुगतान, रेगुलर कर्मचारियों का इंक्रीमेंट प्रमोशन इंसेंटिव के लिए आंदोलन
2)बालकों के ठेका कर्मचारी एवं रेगुलर कर्मचारी का प्रमोशन 4 वर्ष में हो टाइम बाउंड प्रमोशन एवं एलटीएस का पूरा पालन किया जाए।
3) बालकों कर्मचारी का दसवां लंबित वेतन स्टेचर का वार्तालाप शुरू किया जाए।
4) रेगुलर कार्य में नियोजित ठेका कर्मचारी को एलटीएस में शामिल किया जाए।
5)नियमित प्रक्रिया के कार्य में ठेका प्रथा बंद किया जाए एवं कर्मचारियों की संख्या में वृद्धि की जाए।
6) रेगुलर एवं ठेका कर्मचारियों की मृत्यु उपरांत उसके आश्रित को नियमित कर्मचारी की नियुक्ति की जाए।
7) विश्वस्तरीय हॉस्पिटल स्कूल एवं टाउनशिप का निर्माण किया जाए।
8) आने वाले प्रोजेक्ट में स्थानीय लोगों की नियुक्ति की जाए।
9) सभी एलटीएस कर्मचारी के लिए निशुल्क अस्पताल स्कूल की व्यवस्था की जाए।
10) 10 वर्ष से कार्यरत ठेका कर्मचारी को रेगुलर किया जाए।
11) राष्ट्रीय एवं राज्यस्तीय सभी आंदोलन का पूर्ण समर्थन करना एवं चरणबद्ध आंदोलन किया जाए।
12) 23 मार्च को शहीद भगत सिंह शहादत दिवस मनाया जाए।
13) 26 मार्च को भारत बंद कृषि कानून का समर्थन किया जाए।
14) इन सभी मांगों को लेकर अप्रैल मैं आम सभा करना और चरणबद्ध आंदोलन की घोषणा की गई।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने निर्णय लिया कि 23 मार्च 2021 को भगत सिंह शहादत दिवस एटक कार्यालय में मनाया जाएगा एवं 26 तारीख को घंटाघर कोरबा में किसानों के समर्थन में धरना आंदोलन किया जाएगा।

सम्मेलन में सर्वसम्मति से पदाधिकारी का चयन किया गया जो निम्न प्रकार है- 1) अध्यक्ष एसके सिंह 2)कारवाही अध्यक्ष कामरेड एम एल रजक 3)उपाध्यक्ष कामरेड हरिनाथ सिंह 4 उपाध्यक्ष कामरेड लालमन सिंह 5)उपाध्याय कामरेड संतोषी ब्रेड 6) उपाध्यक्ष कामरेड जयराम सिंह कंवर 7)कामरेड महासचिव सुनील सिंह 8) सहायक महासचिव जी नरसिम्हा राव 9 सहायक महासचिव कामरेड धर्मेंद्र सिंह 10)सचिव कामरेड धर्मेंद्र तिवारी 11)सचिव कामरेड प्रकाश दास 12)सचिव कामरेड अनूप सिंह 13)सचिव कामरेड रामायण यादव 14) संगठन मंत्री कामरेड पी के वर्मा 15)कोषाध्यक्ष कामरेड अमित मंडल विशेष स्थाईआमंत्रित सदस्य संतोष सिंह, आलेख मलिक, मनीष नाग, ताराचंद कश्यप, राजू बरेठ, प्रेमा मार्को, शिव रतन सिंह।

Spread the word