March 17, 2026

रविवार को 1000 कोरोना पजिटिव्ह मिले, 10 की हो गई मौत,देखें हर जिले का आंकड़ा


रायपुर 21 मार्च।
 राज्य में आज रात 09.00 बजे तक 1000 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। इनमें सबसे अधिक 345 दुर्ग जिले से हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के इन आंकड़ों के मुताबिक आज रात तक दो जिलों में सौ-सौ से अधिक कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। पिछले कुछ दिनों प्रदेश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

आज कुल 10 कोरोना मौतें हुई हैं। 

राज्य शासन के स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक दुर्ग 345, राजनांदगांव 28, बालोद 8, बेमेतरा 14, कबीरधाम 3, रायपुर 321, धमतरी 23, बलौदाबाजार 16, महासमुंद 17, गरियाबंद 8, बिलासपुर 93, रायगढ़ 16, कोरबा 13, जांजगीर-चांपा 2, मुंगेली 1, जीपीएम 7, सरगुजा 23, कोरिया 19, सूरजपुर 4, बलरामपुर 1, जशपुर 19, बस्तर 8, कोंडागांव 1, दंतेवाड़ा 0, सुकमा 1, कांकेर 4, नारायणपुर 1, बीजापुर 4 अन्य राज्य 0 कोरोना पॉजिटिव मिले हैं।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word