March 20, 2026

लैंको पावर प्लांट में खंभे से गिरकर दो मजदूर घायल

कोरबा 22 मार्च। जिले के लैंको पावर प्लांट में आज सुबह हुए एक हादसे में दो मजदूर गिरकर घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार बरपाली निवासी रमेश केवर्त व उसका एक अन्य साथी लैंको पावर प्लांट में काम करते हैं। आज सुबह ये दोनों खंभे पर चढ़कर कुछ सुधार कार्य कर रहे थे। इसी दौरान दोनों का संतुलन बिगड़ गया और दोनों नीचे गिर गए। उंचाई से गिरने के कारण दोनों को गंभीर चोटें आई है। प्रबंधन को जानकारी मिलने पर तत्काल उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया, जहां उपचार कर रहे डॉक्टरों ने दोनों की स्थिति गंभीर बताई है। बताया जा रहा है कि जिस समय मजदूरों से काम लिया जा रहा था उन्हें सुरक्षा सामाग्री उपलब्ध नहीं कराई गई थी। बिना सुरक्षा उपकरण के ही दोनों कार्य कर रहे थे जिसकी वजह से यह घटना हुई।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word