April 11, 2026

भाजपा युवा मोर्चा ने भ्रष्ट पीएससी परीक्षा के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान

कोरबा 22 मार्च। भारतीय जनता युवा मोर्चा प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर भ्रष्ट पीएससी परीक्षा के विरोध में हस्ताक्षर अभियान में कार्यक्रम के संभागीय प्रभारी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष चिंटू राजपाल के मार्गदर्शन में भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकेश झा के नेतृत्व में गेवरा बस्ती कुसमुंडा में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता पूर्व महापौर जोगेश लांबा थे। पूर्व जिला अध्यक्ष पवन गर्ग, प्रदेश उपाध्यक्ष युवा मोर्चा चिंटू राजपाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य विकेश झा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मुकेश कौशिक, प्रदेश सह संयोजक लक्ष्मीकांत जगत, मंडल अध्यक्ष भागवत विश्वकर्मा, मंडल महामंत्री लखेश्वर खुटे, प्रदेश मंत्री अनुसूचित जाति मोर्चा सुनीता पाटले, बद्री अग्रवाल, नगेंद्र सिंह, शालिक राम दुबे, मालिक राम कश्यप, कालीचरण अग्रवाल, दयानिधि प्रधान, विजेश मोहन ने अपनी बात रखी। कार्यक्रम का सफल संचालन पूर्व विधायक प्रतिनिधि संतोष राठौर ने किया एवं आभार प्रदर्शन महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य बॉबी गभेल ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपस्थित कन्हैया यादव, महेश जायसवाल, मेहतर श्रीवास, भगवा राम, कोमल खरे, साहेब दास, किशन, सागर दास, रामायण विंझवार, रोशन दास, रवी भट्ट उपस्थित थे।

1210
Ranjan Prasad

Spread the word